Kanya Sumangala Yojana 2024: नवजात कन्याओं को मिलेगी ₹25,000 की सहायता राशि, जानें कैसे करे अप्लाई?

Letest Update Join Now
join Telegram Group Join Now

Kanya Sumangala Yojana 2024: उत्तर प्रदेश सरकार ने कन्या सुमंगला योजना की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य नवजात कन्याओं को शिक्षा और आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत कन्याओं को उनके जीवन के अलग अलग चरणों में वित्तीय मदद मिलती है, जिससे उनकी शिक्षा और जीवनस्तर में सुधार हो सके। इस लेख में हम इस योजना के लाभ, पात्रता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी देंगे।

कन्या सुमंगला योजना के लाभ

  1. इस योजना के तहत कन्याओं को कुल ₹25,000 की सहायता राशि प्रदान की जाती है। यह राशि छह किस्तों में दी जाती है, जिससे शिक्षा के खर्चों में मदद मिलती है।
  2. इस योजना का उद्देश्य कन्याओं को बिना आर्थिक बाधाओं के पढ़ाई पूरी करने में मदद करना है।
  3. यह योजना लिंगानुपात जैसे नकारात्मक विचारों को समाप्त करने का प्रयास करती है।

कन्या सुमंगला योजना के पात्रता

  1. आवेदनकर्ता उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  2. परिवार की वार्षिक आय ₹3 लाख से कम होनी चाहिए।
  3. इस योजना का लाभ केवल परिवार की दो कन्याओं को मिलेगा।

कन्या सुमंगला योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  1. माता-पिता का आधार कार्ड
  2. राशन कार्ड
  3. निवास प्रमाण पत्र
  4. जन्म प्रमाण पत्र
  5. आय प्रमाण पत्र
  6. बैंक खाता विवरण
  7. मोबाइल नंबर
  8. पासपोर्ट साइज फोटो

कन्या सुमंगला योजना में आवेदन कैसे करें?

ऑनलाइन आवेदन

  1. उत्तर प्रदेश राज्य की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. वेबसाइट पर “सिटीजन सर्विस पोर्टल” पर क्लिक करें।
  3. कन्या सुमंगला योजना के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन विकल्प पर क्लिक करें।
  4. एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा, जिसमें सभी जानकारी भरें।
  5. फॉर्म भरने के बाद आपको एक यूजरनेम और पासवर्ड मिलेगा।
  6. लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म को पूरी जानकारी के साथ भरें और दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
  7. सबमिट बटन पर क्लिक करें और आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर रखें।

Leave a Comment